लंबित अपराधों में आई कमी,गुम बालक बालिकाओं को किया गया दस्तयाब, जुआ सट्टा सहित महिला संबंधित अपराधों में हुई त्वरित कार्यवाही,मुंगेली पुलिस की उपलब्धियॉ आंकड़ों की जुबानी,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

मुंगेली : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने प्रेसवार्ता कर सन 2022 की मुंगेली पुलिस की उपलब्धियों को साझा किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों के आंकड़ों में कमी आई है इसके साथ ही गुम हुए बालक बालिकाओं को भी बरामद करने में पुलिस को अच्छी सफलता मिली है वही पुलिस ने अपराधियों पर भी नकेल कसी है जुआ सट्टा अवैध शराब बिक्री परिवहन पर भी पुलिस ने कार्रवाही की है साथ ही महिला संबंधित अपराधों पर भी पुलिस ने गंभीरता से काम किया है, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु लांच किए गए अभिव्यक्ति एप का प्रचार-प्रसार भी जिले भर में किया गया है एवं अभिव्यक्ति ऐप में मिली 35 में से 34 शिकायतों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाही की है, उन्होंने बताया की सन 2022 में हत्या के 19 मामलों में पुलिस ने 18 मामलों का निराकरण किया गया है जिनमें से 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया इसके साथ ही नशे के विरोध भी पुलिस ने कार्यवाही की है, उन्होंने बताया कि महिला संबंधित अपराध दुष्कर्म के 56 मामलों में 53 मामलों का निराकरण कर 58 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,

इस दौरान पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने वर्ष 2023 में मुंगेली पुलिस की प्राथमिकता प्रकाश डालते हुए कहा कि ज़िले में बेसिक पुलिसिंग, अपराधों की रोकथाम एवं नियंत्रण, महिला संबंधी अपराधों में रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही, चिटफंड के प्रकरणों में कार्यवाही, सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था में सुधार, गुम इंसान की दस्तायाबी के लिये प्रयास किया जाएगा,

 

वर्ष 2022 मुंगेली पुलिस की उपलब्धियां आंकड़ों की जुबानी

◼️ जिला पुलिस मुंगेली द्वारा वर्ष 2022 में दर्ज आपराधिक आंकड़े एवं पुलिस की उपलब्धियों के संबंध में आयोजित की गई प्रेसवार्ता।

◼️ पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा जिले के पत्रकारों के समक्ष पुलिस कंट्रोल रूम में प्रस्तुत किये गये वार्षिक आंकड़े।

◼️ जिले में कुल दर्ज प्रकरण 1312 रहा । जिसमें लंबित अपराधों का प्रतिशत 5.60 रहा ।

◼️ वर्ष 2022 में गुम बालक दस्तयाबी शतप्रतिशत रही। वर्ष 2022 में कुल गुम बालक/बालिका दस्‍तयाबी की संख्‍या 86 है, जिसमें वर्ष 2012- 01, 2016-01, 2017-1, 2018-02, 2019-06, 2020-05, 2021-16, 2022 के 54 गुम नाबालिग शामिल हैं।

◼️ जिले में वर्ष 2022 में की गई कुल 3201 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 7375 लघु अधिनियम की कार्यवाही की गई। भादवि के कुल 1312 प्रकरणों में की गई कार्यवाही।

◼️ जिले में वर्ष 2022 में हत्या के 19 प्रकरणों में 18 प्रकरणों का किया निराकरण, जिसमें 31 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 94.73 प्रतिशत सफलता प्राप्त की।

◼️ वर्ष में लूट के 03 प्रकरणों में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर समस्त 03 प्रकरणों का निराकरण कर शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की गई। जिसमें 136000/- रूपये के विरूद्ध 135600/- रूपये मशरूका की गई बरामद।

◼️ चोरी के 76 प्रकरणों में 26 प्रकरणों का निराकरण कर 71 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। 34.21 प्रतिशत सफलता प्राप्त कर 1266100/- रूपये मशरूका की गई बरामद।

◼️ नकबजनी के 54 प्रकरणों में 17 प्रकरणों को निराकरण कर 33 आरोपियों को गिरफ्तार। 31.48 प्रतिशत सफलता के साथ 6156225/- रूपये की मशरूका की गई बरामद।

◼️ धोखाघड़ी के 30 प्रकरणों में 14 प्रकरणों का निराकरण कर 46.66 प्रतिशत सफलता के साथ 32 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

◼️ नशे के विरूद्ध मुंगेली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही। शराब के 1077 प्रकरणों में 1106 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2120.90 लीटर अवैध शराब की गई जप्त। गांजा के 18 प्रकरणों को 23 आरोपियों को गिरफतार कर 161.783 किग्रा गांजा किया गया जप्त। नशीली दवाईयों के 01 प्रकरण में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर 67 नग रेक्सोजेसिक एम्पुल एवं 42 नग एविल वायल टेबलेट किया गया जप्त।

◼️ अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जुआ के 237 प्रकरणों में 964 आरोपियों को गिरफ्तार कर 444124/- रूपये किया गया जप्त। सट्टा के 403 प्रकरणों में 399 आरोपियों को गिरफ्तार कर 206255/- रूपये किया गया जप्त।

◼️ महिला संबंधी अपराधों में दुष्कर्म के 56 प्रकरणों में 53 प्रकरणों का निराकरण कर 58 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार कर 94.6 प्रतिशत सफलता प्राप्त की गई। शीलभंग के 32 प्रकरणों में 31 प्रकरणों का निराकरण कर 40 आरोपियों को गिरफ्तार कर 96.8 प्रतिशत सफलता प्राप्त की एवं यौन उत्पीड़न के 03 प्रकरणों में 02 प्रकरणों का निराकरण कर 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 66.6 प्रतिशत सफलता की गई अर्जित।*

◼️ वर्ष में कुल 8608 समन किये गये तामिल, तामिली का प्रतिशत 90.46 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार 80.62 प्रतिशत जमानती वारंट तामिली के साथ 3690 जमानती वारंट किया गया तामिल। 982 गिरफ्तारी वारंट तामिल कर 45.95 प्रतिशत किया गया तामिल। 64 स्थाई वारंट भी तामिल किया गया, तामिली का प्रतिशत 9.75 प्रतिशत रहा।

◼️ परिवार परामर्श केन्द्र में प्राप्त 246 शिकायतों में 187 प्रकरणों का किया गया निराकरण। निराकरण का प्रतिशत 76 प्रतिशत रहा।

◼️ अभिव्यक्ति एप के 35 में से 34 प्रकरणों का भी किया गया निराकरण।

◼️ यातायात व्यवस्था हेतु वर्ष में 6614 प्रकरणों में की एम व्‍ही एक्‍ट के तहत कार्यवाही, समन शुल्क के रूप में 2135600/- रू वसूला गया।

◼️ जिले में सड़क दुर्घटना 267 घटित प्रकरणों का IRAD App में शतप्रतिशत की गई एंट्री।

◼️ पीड़ित क्षतिपूर्ति एवं राहत राशि हेतु शत प्रतिशत प्रकरण प्रेषित किये गये।

◼️ वर्ष 2023 में मुंगेली पुलिस की प्राथमिकता पर भी प्रकाश डाला गया, जिसमें बेसिक पुलिसिंग, अपराधों की रोकथाम एवं नियंत्रण, महिला संबंधी अपराधों में रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही, चिटफंड के प्रकरणों में कार्यवाही, सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था में सुधार, गुम इंसान की दस्तायाबी के लिये प्रयास को दी जायेगी प्राथमिकता

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!