Advertisements

एसपी पर हमला, सिर पर चोट, कई पुलिसकर्मी घायल।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

नारायणपुर: जिले में चर्च तोड़ने गई आदिवासियों की भीड़ ने एसपी पर हमला कर दिया। इस हमले में एसपी सदानंद कुमार सिर में चोटें आई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि, नारायणपुर के बखरूपारा में धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग एकत्रित हुए। आदिवासी समुदाय का आरोप है कि, ईसाई समुदाय ने आदिवासियों के साथ मारपीट की है। भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने एसपी और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें एसपी के सिर पर चोट आई है। साथ ही कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले नारायणपुर के एरका गांव में ईसाई समुदाय के लोग आए थे। उन्हें गांव वालों ने मार कर भगा दिया था। इसके दूसरे दिन गांव में बड़ी संख्या में समाज के लोग आए। उन्होंने गांववालों से मारपीट की। यह मामला कुछ दिन शांत रहा, फिर रविवार को ईसाई समाज के कुछ लोग फिर गांव पहुंचे और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। जब गांव वालों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट की। इसी के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे और चर्च में पथराव कर रहे थे। इस दौरान उन्हें रोकने पहुंचे एसपी को पत्थर लगा और वे घायल हो गए।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!