Advertisements

जीजा की हत्या करने के मामले में अपचारी बालक को पुलिस ने संरक्षण में लेकर भेजा बाल संप्रेषण गृह।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जशपुर: सगे जीजा की हत्या करने के मामले में पुलिस ने नाबालिक साले को हिरासत में लिया है बाल संप्रेषण गृह भेजा है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना सन्ना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय विवाहित महिला ने 2 जनवरी को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह अपने पति के साथ अपने मायके में रहती है। 1 जनवरी को इनके घर में त्यौहार मना रहे थे, शाम के समय इसका पति इसे ढूंढ रहा था, जबकि यह घर में ही थी। प्रार्थिया जब अपने पति से मिली तो वह उसे कहाॅं गई थी बोलकर मारने-पीटने लगा, प्रार्थिया अपना बचाव करते हुये अपने एक पारिवारिक भैया के यहां चली गई, उसके पीछे-पीछे उसका पति आ गया एवं उसे घर से बाहर आंगन में निकालकर डंडा से शरीर के विभिन्न हिस्से में पीट रहा था, उसी दौरान प्रार्थिया का छोटा भाई वहां आया और अपने जीजा को क्यों मेरी दीदी को मारपीट कर रहे हो कहकर बीच-बचाव किया, नहीं मानने पर घर के आंगन में रखा कुल्हाड़ी से अपने जीजा के कनपटी, गला में वारकर हत्या कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपचारी आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

विवेचना दौरान पतासाजी कर *16 वर्ष 06 माह के अपचारी बालक* को उसके निवास से संरक्षण में लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ में अपचारी बालक ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगी को जप्त किया गया। अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को संरक्षण में लेने में थाना प्रभारी सन्ना निरीक्षक भरतलाल साहू, स.उ.नि. कमल सिंह राठिया, आर. 235 बुटा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!