रायपुर: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की वजह से स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। राजनांदगांव और दुर्ग में भी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। दुर्ग में 1 पाली में संचालित विद्यालयों हेतु समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एवं 2 पालियों में संचालित विद्यालयों हेतु प्रथम पाली समय सुबह 08 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 12.30 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाना है।




