Advertisements

CG CRIME : जिले में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, जुआ खेलतें 8 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे,नगदी सहित 3 बाईक जप्त,वही सट्टा में एक आरोपी पर कार्यवाही,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

The prime news मुंगेली : पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसमें जिले के विभिन्न थाना चौकी द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ-सट्टा खेल रहे आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में थाना पथरिया को मुखबिरों से सूचना मिली कि ग्राम जरेली में खेत में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं, कि सूचना पर पथरिया पुलिस द्वारा मौके पर दबिश देकर कुल 08 आरोपियों (1) रूपेश गुप्ता, (2) चन्द्रप्रकाश निषाद, (3) शेषनारायण, (4) ओमप्रकाश साहू, (5) जलेश्वर निषाद, (6) कमलू ओग्रे, (7) रामकृष्ण श्रीवास, (8) दीपक पटेल को गिरफ्तार कर राशि 15030/- रूपये नकद एवं 03 नग मोटर साईकिल कीमती 100000/- कुल कीमती 1 लाख 30 हजार 30 रुपए जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार थाना लालपुर द्वारा ग्राम पीपरखुटा में नदी पुल के पास दबिश देकर आरोपी राजा बंजारे के कब्जे से 510/- रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। भविष्य में भी अवैध गतिविधियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!