Advertisements

यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर पुलिस द्वारा हेलमेट बाईक रेली से किया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्‍कूली बच्‍चों एवं शिक्षकों को यातायात नियमों के पालन के लिये किया जागरूक,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजन किया जा रहा ह के इसी कड़ी में जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ बी.आर.साव स्कूल ग्राउण्ड में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा सुड़क सुरक्षा सप्ताह के आयोजन के उद्येश्य एवं प्रतिदिवस आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने बच्चों को ही देश का भविष्य बताते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया एवं हेलमेट तथा सीट बेल्ट की उपयोगिता के बारे में बताया, साथ ही यातायात नियमों का पालन कराना केवल पुलिस का दायित्व न मानते हुए हर व्यक्ति, बच्चों की जिम्मेदारी के सबंध में जानकारी दी।

इसके पश्चात् कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर राहुल देव ने भी बच्चों यातायात नियमों की जानकारी रखने, सदैव यातायात नियमों का पालन करने, एवं नाबालिगों को वाहन न चलाने के संबंध में जानकारी दी। तत्पश्चात् संयुक्त कलेक्टर तीरथराज अग्रवाल ने भी बच्चों से यातायात सुरक्षा सप्ताह के आयोजन के महत्व को बताते हुए बच्चों एवं शिक्षकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की।

जिले में यातायात सुरक्षा सप्ताह का आयोजन दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी तक किया जावेगा। जिसमें आज 11 जनवरी को यातायात सुरक्षा का औपचारिक शुभारंभ बाईक रेली के साथ किया गया।

12 जनवरी को चौक-चौराहों में नाबालिगों को वाहन न चलाने के संबंध में अभिभावकों को समझाईस देना तथा हाईवे में यातायात जागरूकता कार्यक्रम एवं यातायात नियमों का पालन करने वालों को फूल देकर सम्मानित किया जायेगा।

13 जनवरी को श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में यातायात नियमों के संबंध में रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

14 जनवरी को ऑटो चालकों को वर्दी एवं नेमप्लेट तथा ऑटो पर स्वयं का नाम, मोबाईल नम्बर लिखवाने हेतु प्रोत्साहित करना एवं व्यावसायिक वाहनों जैसे बस ऑटो, टेक्सी चालकों का कैंप लगाकर स्वास्थ्य एवं नेत्रपरीक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा।

15 जनवरी को हेलमेट, सीटबेल्ट, रिफ्लेक्टर टेप की जांच, रॉंग साईड चलने वालों को समझाईस देना एवं एनसीसी/स्काउट गाईड को यातायात का प्रशिक्षण देकर चौक-चौराहों में ड्यूटी लगाई जायेगी।

16 जनवरी को स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के स्लोगन के साथ नगर भ्रमण एवं स्कूलों-कॉलेजों में जाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जायेगा।

17 जनवरी को यातायात सुरक्षा सप्ताह का समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

यातायात सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगेली आकांक्षा खलखो, उप पुलिस अधीक्षक साधाना सिंह, उप पुलिस अधीक्षक एम.एम. मिंज, रक्षित निरीक्षक क्रिस्ट नरगिस तिग्गा, निरीक्षक केशर पराग, निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रहे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!