Advertisements

कांग्रेस महाधिवेशन का पहला दिनः राष्ट्रीय अध्यक्ष ले रहे स्टीयरिंग कमेटी की बैठक।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन आज से शुरू हो गया है। इस अधिवेशन में देशभर के कांग्रेस नेता शामिल होने रायपुर पहुंच रहे है। महाधिवेशन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे स्टीयरिंग कमेटी की बैठक ले रहे है। सचिन पायलट भी रायपुर पहुंच गए है वहीं आज राहुल गांधी के आने पर संशय बन गया है।

 

स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण नीतियों पर चर्चा की जाएगी। शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जहां 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। राहुल के देर से आने की वजह से माना जा रहा है कि वो स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी शनिवार को आएंगी।

 

स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय होगी। सबसे महत्वपूर्ण होगा कांग्रेस वर्किंग कमेटी का चुनाव। दिनभर इस बैठक के बाद शाम के वक्त सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जिसमें तय किया जाएगा कि इस अधिवेशन में किन बड़े विषयों पर चर्चा की जानी है। चर्चा के बाद उन संबंधित विषयों पर रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी को जनता के मूड, के हिसाब से सलाह देंगे कि क्या करें और क्या न करें।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!