Advertisements

सोनिया गांधी आज कांग्रेस अधिवेशन को करेंगी संबोधित।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: आज सोनिया गांधी कांग्रेस अधिवेशन को संबोधित करेंगी। 1 बजे तीन प्रस्ताव लाए जाएंगे। इस प्रस्ताव को लेकर शाम 7 बजे तक बैठक चलेगी। इसके बाद 26 फरवरी को सुबह 10:30 बजे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रस्तावों पर चर्चा शुरू होगी। दोपहर दो बजे को कांग्रेस के अंतिम भाषण होगा। कल कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- शहीद वीर नारायण सिंह नगर, नया रायपुर में कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के मौके पर आयोजित कांग्रेस स्टीयरिंग कमिटी की बैठक में आप सभी मित्रों का मैं बहुत स्वागत करता हूं। 1885 से अब तक कांग्रेस के 138 साल के इतिहास में 84 अधिवेशन हो चुके हैं, लेकिन ये अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। यह महाधिवेशन मेरे गृह राज्य कर्नाटक में बेलगांव में हुआ था। हालांकि गांधीजी एक बार ही कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। लेकिन उन्होने छोटी सी अवधि में कांग्रेस को गरीबों, कमजोर तबकों, गांव देहात और नौजवानों से जोड़ कर एक आंदोलन बना दिया था। सौ साल बाद फिर से उसी संकल्प और भाव की जरूरत है। ये उनके प्रति हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!