Advertisements

रेड कार्पेट की तरह सजी नवा रायपुर की सड़के, प्रियंका गांधी के स्वागत में सजाए गए गुलाब के फूल।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है। इस महाधिवेशन में शामिल होने के लिए आज सुबह प्रियंका गांधी रायपुर पहुंची। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर महाधिवेशन स्थल तक उनका भव्य स्वागत हुआ।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ कई वरिष्ठ नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भी थे। प्रियंका गांधी के स्वागत में पूरा नया रायपुर नारों से गूंज उठा, भारत जोड़ो यात्रा का गाना और युवा कार्यकर्ताओं के साथ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल था।

 

सड़क पर बिछाया गया फूल

 

महा अधिवेशन में शामिल होने पहुंची प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने सड़क पर फूल बिछाए थे। जगह-जगह उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किए थे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!