Advertisements

CG CRIME : अवैध कबाड़ का धंधा करने वालों पर पुलिस की कार्यवाही, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 3 लाख रूपये से अधिक का कबाड़ जप्त।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

अवैध रूप से कबाड़ी का धंधा संचालित करने वाले के विरूध्‍द मुंगेली पुलिस ने कार्यवाही को हे मामले में पुलिस ने कआरोपी योगेश तामग्रकार को किया गया गिरफ्तार। वहीं आरोपी की कब्जे से केबल वायर, एल्युमिनियम, डालडा, पीतल, वाहनों की बैटरी आदि किमती 3 लाख 50 हजार रूपये का कबाड़ किया गया जप्त।

 

 

 

मुंगेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र में लगातार केबल वायर चोरी की शिकायत मिल रही थी, जिसके कारण क्षेत्र में कबाड़ी का धंधा करने वालों के ऊपर लगातार नजर रखते हुए 26 फरवरी को चूड़ी लाईन निवासी योगेश ताम्रकार के द्वारा आवासपारा रामगढ़ मुंगेली में अवैध रूप से संचालित कबाड़ दुकान में दबिश देकर केबल वायर को जलाकर निकले गये 157 किग्रा ताम्बा, 97 किग्रा एल्युमिनियम, 13 किग्रा बिजली वायर, 30 नग वाहनों की बैटरी, 54 किग्रा पीतल एवं वाहनों के पाटर््स कुल कीमती 3 लाख 50 हजार जप्त करते हुए आरोपी योगेश ताम्रकार के विरूद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ. 379 द.प्र.सं. के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना सिटीकोतवाली स्टाफ एवं विशेष टीम मुंगेली के उपनिरीक्षक आलोक सुबोध, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, प्रकाश साहू, राजेश बंजारे, आरक्षक योगेश यादव, गिरिराज परिहार, मनीष गेंदले, परमेश्वर जांगड़े, भेषज पाण्डेकर, हेम सिंह, राजू साहू, मुकेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!