Advertisements

CG NEWS : होली के मद्देनजर नशे के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही,शराब बेचते 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपियोें के कब्जे 9 लीटर से अधिक देशी शराब जप्त,वहीं सावर्जनिक स्थानों में शराब पीने वाले कुल 13 लोगों पर हुई कार्यवाही।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम होली त्यौहार के मद्देनजर अवैध शराब बिक्री करने वालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना मुंगेली द्वारा मुखबिरों की सूचना से पुलपारा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी लक्की पाठक के कब्जे से 2.7 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34-1-ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार थाना पथरिया द्वारा ग्राम सिंगबांधा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गांधीराम वर्मा के कब्जे से 4.3 लीटर एवं थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम सेतगंगा में आरोपी बजरहा जोगवंशी के कब्जे से 2.7 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट 34-1ख के तहत कार्यवाही की गई है।

इसी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 13 आरोपियों के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना सरगांव द्वारा 02 व्यक्ति, थाना लालपुर द्वारा 01 व्यक्ति, थाना जरहागांव द्वारा 02 व्यक्ति, थाना पथरिया द्वारा 01 व्यक्ति, थाना मुंगेली द्वारा 02 व्यक्ति, थाना फास्टरपुर द्वारा 03 व्यक्तियों एवं चौकी खुड़िया द्वारा 02 के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!