दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 67.40 लाख महिलाओं को मिले 632 करोड़ रुपये

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

अमित शाह ने राज्योत्सव के समापन समारोह में जारी की राशि, महिलाओं के मोबाइल पर पहुंची खुशियों की सूचना

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी

रायपुर। दीवाली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की किस्त खुशियों की सौगात लेकर आई है। राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में योजना की 33वीं किस्त जारी की। इसके तहत प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई।

योजना के तहत ई-केवाईसी पूर्ण करा चुकीं 67 लाख 33 हजार 502 महिला हितग्राहियों को लाभ मिला है। वहीं नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्रों की 6,908 महिलाओं को भी इस किस्त की राशि प्रदान की गई है। योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 10 मार्च 2024 को इस योजना की शुरुआत की थी। योजना के माध्यम से 67 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है। अब तक योजना के तहत कुल 21 हजार 350.50 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है।

परिवार की जरूरतों से लेकर त्योहारों की खरीदारी तक मिल रहा सहारा

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि महिलाओं के लिए घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। महिलाएं अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं के साथ बच्चों की जरूरतों और परिवार की आर्थिक गतिविधियों में भी योगदान दे रही हैं। त्योहारों के दौरान खरीदारी में भी इस राशि का उपयोग हो रहा है। करवाचौथ से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला दीवाली तक जारी है। इससे स्थानीय बाजारों और व्यापारियों को भी लाभ मिल रहा है।

योजना की 33वीं किस्त दीवाली से पहले जारी होने से महिला हितग्राहियों में उत्साह है। सरकार की इस मासिक आर्थिक सहायता से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने के साथ परिवार की जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिल रही है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!