Advertisements

कांग्रेस ने एल.ई.डी टीवी से लोगो को बजट का प्रसारण दिखाया।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: कांग्रेस ने एल.ई.डी टीवी लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा मे पेश किया गया। जनहितकारी बजट का लोगो को सीधा प्रसारण दिखाया। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी व ग्रामीण कांग्रेस के द्वारा राजधानी रायपुर ई.डी दफ्तर के बाहर टिकरापारा मे एल.ई.डी टीवी लगाई गई। यहा बड़ी संख्या मे आमलोगो के साथ कांग्रेसजनो ने विधानसभा से बजट का सीधा प्रसारण देखा। बजट के पेश किये जाने के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई हर घोषणा पर लोगो ने तालियां बजाई और साथ ही इस बजट पर खुशी जताई। बजट प्रसारण के बाद कांग्रेस जनो ने मिठाईयां बांटी और एक दूसरे को बधाईयां दी। प्रभारी रायपुर शहर जिला प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि इस बजट मे सभी समुदाय के लोगो को इसका लाभ मिलेगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ मिलेगा वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। किसानो महिलाओ गरीबो के साथ हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कोने कोने से जैसै बस्तर से लेकर सरगुजा तक जशपुर से लेकर राजनांदगांव तक कोई जिला अछूता नही रहा है। कोई भी वर्ग इस बजट मे अछूता नही रहा है। हर वर्ग को इस बजट मे सौगात मिली है। साथ ही उन्होने कहा कि यह बजट लोक कल्याणकारी बजट है।

महापौर एजाज ढे़बर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत यह बजट भरोसे का बजट है। यह बजट प्रदेश के हर नागरिको के भरोसे का बजट है। बजट मे हर वर्ग को कुछ न कुछ दिया गया है।

ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने कहा कि बजट मे गांव गरीब किसान महिला के साथ कर्मचारियो को साधने का काम किया है। पूरे भारत के लिए अनोखा बजट है। सर्वांगीण विकास के लिए यह नींव का पत्थर साबित होगा।

आरडीए उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर ने कहा कि नया रायपुर मे कॉमरशियल प्रोजक्ट देने का वादा साथ ही फूल चौक से लेकर शारदा चौक वाली रोड़ के लिए राशि स्वीकृत की गई है। रायपुर की जनता उन्हे साधुवाद देना चाहती है।

शहर प्रवक्ता मोहम्मद मजीद फहीम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नींव का पत्थर साबित होगा।

इस कार्यक्रम मे रायपुर प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर महापौर एजाज ढे़बर छ.ग. खादी ग्राम उद्योग अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी पूर्व सांसद छाया वर्मा सलाम रिजवी सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष राम कुमार पटेल ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा युथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा सुनील सोनकर जीव जंतु बोर्ड के सदस्य आलोक चंद्राकर पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला आरडीए उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर चौलेश्वर चंद्राकर मदन तालेड़ा ममता जगदीश आहूजा राय गंगा यादव मनोज सिंह ठाकुर जीव जन्तु बोर्ड सदस्य नारायण खंडेलिया गोरेलाल बर्मन समीर अखतर देवेंद्र यादव नीलकंठ जगत सुंदर जोगी उत्तम साहू ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी नवीन चंद्राकर देवकुमार साहू अशोक ठाकुर अरूण जंघेल सचिन शर्मा दीपा बग्गा दिनेश ठाकुर संगीता दुबे शहर महामंत्री जी. श्रीनिवास शहर प्रवक्ता मोहम्मद मजीद फहीम बंशी कन्नौजे जीतु तांडी अनिल रायचूरा नंद कुमार पटेल कमलेश नथवानी राम साहू शीत श्रीवास मो. आसीफ इकलाख कुरैशी सागर वाकडे पूनम शर्मा पिंकी बाघ सनाशा परवीन नवीन लाजरस मुन्ना सोनकर बाबा मसीह संजय चितरंगा साहू कमल धितलहरे मो. आसीफ गौतम यादव निसार चांगल पिंटू शर्मा आदि उपस्थित थे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!