Advertisements

होली के दिन मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में हुआ भीषण हादसा एक ही परिवार के पांच लोगों की गई जान।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

मध्य प्रदेश: होली यानी आज के दिन जब देश में ज्यादातर लोग रंग में सरोबोर होने की तैयारी में थे वहीं मध्य प्रदेश में एक दुखद घटना घट गई। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ मंस सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 लोगों के घायल होने की जानकारी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

बोलेरो पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें बोलेरो में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 8 लोग घायल थे। हादसा इतना खतरनाक था कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादस टीकमगढ़ स्थित जतारा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुआ है। बोलेरो में 13 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। यह मवई गांव से राजनगर की ओर जा रहे थे।

 

घायलों को देखने पहुंचे विधायक

टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी और भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना हादसे की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!