Advertisements

मुख्यमंत्री बघेल ने राज्यपाल हरिचंदन से की मुलाकात, आरक्षण बिल पर तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्णय लेने किया आग्रह।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर आरक्षण संशोधन बिल के साथ अन्य लंबित बिल पर चर्चा की मुख्यमंत्री ने चर्चा को सकारात्मक बताते हुए कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य प्रभावित हो रहा है इस पर (आरक्षण संशोधन बिल) तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्णय लें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में सौजन्य भेंट कर पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया बैठक में राज्य के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि 4 बिल पर राज्यपाल से चर्चा हुई है। पहला यूनिवर्सिटी का संशोधन बिल हैं, जिसमें राज्य मंत्रिमंडल एक अतिरिक्त लाइन जोड़ा गया है। दूसरा पत्रकारों से डिमांड पर लाया गया पत्रकारिता यूनिवर्सिटी का बिल है। तीसरा जुआ सट्टा से जुड़ा है, और चौथा आरक्षण बिल है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात आरक्षण बिल का हैं, जिसके कारण हमारे उच्च शिक्षा एडमिशन और सरकारी भर्तियां रुकी हुई है। मैंने आग्रह किया हैं कि विधानसभा से पारित हो चुका है। आपने नया पदभार ग्रहण किया है, इसलिए आपके संज्ञान में लाना आवश्यक है। हमने आग्रह किया है कि संतुलित निर्णय हो, जिससे प्रदेश के हित में काम हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल से बातचीत सकारात्मक रही राज्यपाल वह खुद लॉ मिनिस्टर रहे हैं। लंबे समय से उड़ीसा में लॉ मिनिस्टर रहे हैं जनप्रतिनिधि रहे हैं। चार-चार बार मंत्रिमंडल में रहे हैं पहले भी राज्यपाल रहे हैं एक अनुभवी व्यक्ति हैं। राजनीति प्रशासनिक अनुभव है डिपार्टमेंट के बारे में भी उनको काफी जानकारी है। मुझे उम्मीद है कि सकारात्मक फैसला लेंगे राज्यपाल से अपेक्षा करता हूं।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!