Advertisements

Weather: आज से बारिश का दौर होगा शुरू, आज रायगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट बदल रही है। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले दिनों से हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। अब कल से यानी कि 14 मार्च से छत्तीसगढ़ में वर्षा का दौर भी शुरू हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो-तीन दिन तक शाम को प्रदेश के अधिकतम इलाकों में बारिश हो सकती है।

 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा निम्न स्तर पर आने की प्रबल संभावना है। प्रदेश में कल दिनांक 14 मार्च को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

 

उन्होंने आगे बताया कि, प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम बने रहने की संभावना है लेकिन विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 14 मार्च से प्रदेश में वर्षा के दौर का प्रारंभ होने की संभावना है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!