Advertisements

Good news : प्रदेश की इस जिले की पुलिस द्वारा उड़ान ‘सामर्थ्य का, हौसले’ का अभियान के तहत चलाया रही विशेष जागरूकता अभियान,स्कूलों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, पर महिलाओं बालिकाओं को अभिव्यक्ति एप सहित महिला संबंधी अपराधों के प्रति कर रही जागरूक,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

◾ जिला पुलिस मुंगेली द्वारा उड़ान ‘सामर्थ्य का , हौसले’ का अभियान के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

◾थाना चौकी क्षेत्रांतर्गत स्कूलों, साप्ताहिक बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, महिला स्वसहायता समूहों के बीच जाकर उड़ान रथ एवं बैनर-पोस्टर के माध्यम से किया गया प्रचार-प्रसार।

◾ अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देकर कराया गया ऐप डाउनलोड तथा रजिस्ट्रेशन, साथ ही गुड-टच, बैड-टच, साईबर एवं महिला संबंधी अपराधों की दी गई जानकारी एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010, साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 का किया प्रचार-प्रसार।

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा बाल सुरक्षा एवं विकास तथा अभिव्यक्ति के विभिन्न आयामों को शामिल कर *उड़ान, ‘‘सामर्थ्य का हौसले का’’* अभियान की शुरूआत की गई है। *उड़ान अभियान* के अंतर्गत अभिव्यक्ति एप, हमर-बेटी. हमर-मान, टोल फ्री नम्बर, गुड-टच. बैड-टच बालक-बालिका अपराध संबंधी जानकारी एवं कानूनी अधिकार सोशल अवेयरनेस, यातायात जागरूकता, थानों का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी, आत्मरक्षा के गुर, गुम बालक-बालिका की दस्तयाबी, ग्रामों में चलित थाना आदि के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना जरहागांव पुलिस द्वारा ग्राम पदमपुर, कुंआगांव, सेमरचुआ एवं ग्राम अमोरा में जाकर उड़ान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देकर अभिव्यक्ति एप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन कराया गया, साथ ही बच्चों की सुरक्षा हेतु हेल्पलाईन नम्बर 1800-123-6010 का भी प्रचार प्रसार किया गया। इसी प्रकार थाना पथरिया द्वारा ग्राम पड़ियाईन तथा ग्राम लौदा के साप्ताहिक बाजार में, थाना मुंगेली द्वारा मुंगेली शहर में, थाना चिल्फी द्वारा ग्राम दाऊकापा में, थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम फास्टरपुर, तालम एवं गोरखपुर में, थाना लालपुर द्वारा ग्राम चंदली में, थाना सरगांव द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सरगांव एवं बस स्टैण्ड सरगावं में, चौकी साकेत द्वारा ग्राम साकेत तथा चौकी खुड़िया द्वारा ग्राम खुड़िया में जाकर *उड़ान अभियान* के तहत अभिव्यक्ति एप, गुड-टच, बैड-टच, यातायात, साईबर एवं महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!