Advertisements

बगीचा के नवनिर्मित सोमेश्वर महादेव मंदिर का आयोजन हुआ पूर्ण 7 दिन तक चला था आयोजन, अरविंद गुप्ता ने किया सभी का आभार प्रकट।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जशपुर: बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भितघरा में नवनिर्मित शिव मंदिर के निर्माता अरविंद गुप्ता ने कार्यक्रम 7 दिनों तक चले आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया अरविंद गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने से लेकर सभी कार्यक्रम में निःस्वार्थ भाव से साथ देने एवं क्षेत्रवासियों को सफल सहयोग देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब इस सोमेश्वर महादेव मंदिर को जिले के प्रसिद्ध मंदिर के रूप में देखने की इक्षा है।आने वाले समय मे जैसा अभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से साथ एवं सहयोग दिए हैं उम्मीद हैं कि सभी धर्मप्रेमी जरूर साथ देंगे।क्षेत्रवसियों को अरविंद गुप्ता उपसरपंच एवं समस्त गुप्ता परिवार की ओर से शारदीय नवरात्री की अनंत शुभकामनायें दिए।

आप को बता दें कि भितघरा के नवनिर्मित सोमेश्वर महादेव मे हो रहे महाशिव पुराण कत्था में शिव पार्वती की विवाह बाराती मे जमकर धर्मप्रेमियों ने झूमे और ठुमके।विवाह में होने वाले समस्त संस्कार का आयोजन भव्य रूप में हुआ।शिव जी के बाराती में भूतों का अनोखा रूप देख सभी श्रोता जमकर नाचने लगे।मंदिर निर्माता अरविंद गुप्ता और नारद गुप्ता एवं समस्त आयोजकों ने पार्वती माता का कन्यादान किये।विवाह के इस सुंदर स्वरूप देखने लायक था।शिव पुराण कत्था का अंतिम दिन भक्तों का जमावड़ा रहा।क्षेत्र के लोग इस कार्यक्रम का जमकर चर्चा कर रहे हैं।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!