Advertisements

बावड़ी में गिरने से 11 की मौत 19 लोगों को निकाला गया बाहर कई की हालत बेहद गंभीर।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के भीतर बावड़ी का छत धसकने से उस पर खड़े कुल 30 लोग भीतर गिर गए। इस मामले को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि बावड़ी से 11 लोगों का शव बाहर निकाला गया है, वहीं 19 लोगों को जीवित हालत में बाहर लाया गया है। इन 19 में से कई ऐसे हैं, जिनकी हालत बेहद गंभीर है।

 

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के तौर पर 5-5 लाख दिए जाएंगे, वहीं घायलों का उपचार कराया जा रहा है। गृहमंत्री मिश्रा ने बताया कि उन्हें 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

 

विदित है कि आज सुबह रामनवमी के मौके पर मंदिर में हवन-पूजन कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान मंदिर के भीतर बनी बावली के ऊपर ढाला गया छत भरभराकर धसक गया। उस दौरान उस पर काफी संख्या में लोग खड़े हुए थे। छत के धसकते ही खड़े सभी लोग बावड़ी के भीतर गिर गए।

 

आनन-फानन में मदद के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और निगम दस्ते को बुलाया। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु हुआ। काफी मशक्कत के बाद कुछ लोगों को जीवित बाहर निकाला गया, लेकिन गुजरते वक्त के साथ भीतर गिरे लोगों की सांसे थमती चली गई और 11 लोगों की मौत हो गई।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!