Advertisements

छत्तीसगढ़ से हज के लिए इतने लोगों का हुआ चयन मोहम्मद असलम खान ने दी जानकारी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: हज 2023 के लिए राज्य को कुल 649 हज सीटों का आवंटन हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा किया गया है। इसमें आवेदकों का रेंडम डिजिटल सिलेक्शन किया गया है, जिसमें 327 पुरुष और 322 महिलायें हैं। चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in

एवं राज्य हज कमेटी की वेबसाइट www.cgstate.gov.in/web/haj-committee पर उपलब्ध है।

 

 

 

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा हज 2023 के लिए आवेदन किये हज यात्रियों का सेंट्रलाइज्ड मोड पर रेंडम डिजिटल सिलेक्शन आज 31 मार्च को किया गया। चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in

पर उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि हज 2023 के लिए राज्य से कुल 1232 हज आवेदकों ने आवेदन किया है, जिसमें 628 पुरुष एवं 604 महिलायें हैं।

 

स्कूल शिक्षा एवं अल्पसंख्यक विकास कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हज 2023 के लिए चयनित सभी हज यात्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने हज यात्रा में जाने वाले सभी यात्रियों से वहां देश और प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन की दुआ करने की गुजारिश की है। इस मौके पर हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, उर्दू अकादमी के चेयरमैन इदरीश गाँधी, हज कमेटी के सदस्य शमीम अख्तर, डॉ रुबीना अल्वी, हाजी अब्दुल रज्जाक खान, सचिव साजिद मेमन मौजूद रहे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!