Advertisements

आपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 1 माह में 76 गुम बालक बालिकाओं को किया बरामद,मध्य प्रदेश,राजस्थान,तेलंगाना, हरियाणा,दिल्ली,कर्नाटक,महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश,पंजाब सहित छत्तीसगढ से किया बरामद,,

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जांजगीर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 जून से 30 जून तक एक माह में जिले में आपरेशन मुस्कान चलाया गया। जिसके परिपालन में *जिला स्तर पर लंबित धारा 363 भादवि के गुम बालक/ बालिका की दस्तयाबी हेतु थाना/चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया था*

 

गठीत टीम के द्वारा थाना नवागढ़ में 08 बालिका एवं 01 बालक, थाना बलौदा में 05 बालिका, थाना अकलतरा 14 बालिका, थाना बम्हनीडीह में 01 बालक एवं 03 बालिका,थाना मुलमुला में 06 बालिका, थाना बिर्रा में 02 बालिका,थाना पामगढ़ में 08 बालिका, थाना शिवरीनारायण 14 बालिका, थाना जांजगीर में 02 बालक एवं 05 बालिका, थाना सारागांव में 02 बालिका, थाना चाम्पा में 02 बालक एवं 03 बालिका इस प्रकार विशेष अभियान के तहत् बालक 06 एवं बालिका 70 कुल 76 गुम बालक/ बालिका का दस्तयाब किया गया।

 

गुम बालक/बालिकाओं को दीगर प्रांत जम्मू से 06. मध्य प्रदेश से 02. राजस्थान से 01. तेलंगाना से 09. हरियाणा से 01. दिल्ली से 01, कर्नाटक से 01, महाराष्ट्र से 02, उत्तर प्रदेश से 06, पंजाब से 03 एवं छत्तीसगढ जिले से 44 *बालक/बालिकाओं को बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया*

 

 

जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार गुम बालक/बालिकाओं का पातासाजी/दस्तयाबी हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!