CG CRIME: बड़े पिता की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या, करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार, पुरानी रंजिश को लेकर की हत्या।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

 

 

जशपुर: अपने बड़े पिता को टांगी से वार कर हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है घटना जिले के थाना फरसाबहार क्षेत्र के ग्राम गारीघाट की है, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 15 जुलाई को थाना फरसाबहार में प्रार्थी रविंद्र साय पैकरा उम्र 40 वर्ष निवासी गारीघाट इमलीटोला थाना फरसाबहार ने थाना में उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि इसका पिता जयराम साय उम्र 60 साल के साथ दिनांक 13 जुलाई को एक ही घर के रूम में 8.00 बजे सोए थे। दिनाक 14 जुलाई को सो कर उठा तो देखा कि उसका पिता घर में नही था। इसकी मां मुन्नी बाई उसे नहीं जानना बताई। प्रार्थी अपने पिता का तलाश करने अपनी पत्नी के साथ पड़ोस के घर गए एवं वहां जाकर बैठ गए। तब पड़ोसी ने बताया कि तुम्हारा पिता जयराम साय को किसी ने टांगी से गर्दन में मार दिया हैं टांगी भी उसके गर्दन में धंसा दिया है एवं मरा पड़ा है वह गांव के खेत पास कच्ची रोड़ किनारे में है । जिसे प्रार्थी ने अपनी पत्नी के साथ जा कर देखा। उक्त रिपोर्ट पर धारा 302 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

 

विवेचना के दौरान प्रकरण के संदेही आरोपी सूरज कुमार पैकरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि मृतक उसका बड़ा पिता है, घटना दिनांक को वह हाथी के जंगल में आने की सुचना पर देखने जा रहा था तो रास्ते में मेरा बड़ा पिता सोया हुआ मिला जो शराब पिया हुआ था। मृतक ने पहले से धमकी दिया था कि तुम्हारा पिता को पूर्व मैं मारा हूं तुमको भी मारूंगा बोलता था जिससे मौका मिलने से कमल के घर से टांगी लाकर मार कर हत्या कर दिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर *आरोपी सूरज कुमार पैकरा उम्र 24 वर्ष निवासी गारीघाट इमलीटोला थाना फरसाबहार* को आज दिनांक 15 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

विवेचना कार्रवाई एवं आरोपी की धरपकड़ में एसडीओपी पत्थलगांव श्री हरीश पाटिल, थाना प्रभारी फरसाबहार निरीक्षक श्री राम साय पैकरा, प्रधान आर. सुधराम मिंज, आर. नीरज तिर्की, आर. रामसागर नायक, सै. कुँवर यादव, सै. शिवनंदन पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!