जिले में 878 मतदान केन्द्र में जिले के 6 लाख 68 हजार 431 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, नए 20802, दिव्यांग 6531, 80 वर्ष से अधिक 5964 एवं तृतीय लिंग के 20 मतदाता करेंगें मतदान,

जिले में 878 मतदान केन्द्र में जिले के 6 लाख 68 हजार 431 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, नए 20802, दिव्यांग 6531, 80 वर्ष से अधिक 5964 एवं तृतीय लिंग के 20 मतदाता करेंगें मतदान,

जशपुर जिले में द्वितीय चरण में हो रहे मतदान के लिए मतदाता सूची अब फ्रीज कर दी गई है। विधानसभा चुनाव 2023 में जिले के 06 लाख 68 हजार 431 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 328818 पुरूष एवं 339593 महिला मतदाता है। पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता अधिक हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान के लिए 20 हजार 802 नए मतदाता पहली बार मतदान करेंगें। साथ ही तृतीय लिंग के 20 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में 6531 दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 5964 हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधान सभा 12-जशपुर में 117665 पुरूष एवं 119355 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार विधान सभा 13-कुनकुरी में 100378 पुरूष एवं 104634 महिलाएं और विधान सभा 14-पत्थलगांव में 110775 पुरूष एवं 115604 महिला मतदाता हैं।
जिले में कुल 878 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें विधान सभा जशपुर में 325, कुनकुरी में 278 एवं पत्थलगांव में 275 मतदान केन्द्र हैं।

 

[feedzy-rss feeds=”http://themeisle.com/feed” offset=”0″ feed_title=”yes” refresh=”12_hours” lazy=”no” disable_default_style=”no” dryrun=”no” summary=”yes” ]

Rashifal