Advertisements

रासेयो गोदग्राम में चला स्वच्छता एवं एड्स जागरूकता अभियान,ग्रामीण महिलाओं ने कहा गाँव के पास शराब दुकान होने से बाहरी असामाजिक तत्व गांव के आसपास शराबखोरी कर गांव का वातावरण कर रहे दूषित,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर शनिवार को शहर के एन ई एस महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के पुरुष एवं महिला इकाई द्वारा रासेयो गोदग्राम दोड़काचौरा में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित के मार्गदर्शन एवं रासेयों कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनय तिवारी एवं प्रिंसी कुजूर के निर्देशन में गोदग्राम में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम संचालित हुआ।

रासेयोयुक्त शैक्षणिक संस्थानों में गोदग्राम अवधारणा के परिपालन में महाविद्यालय द्वारा ग्राम दोडकाचौरा को रासेयो गोदग्राम के रूप में लिया गया है। जहां रासेयो नियमित गतिविधियां एवं एकदिवसीय शिविर के माध्यम से गांव में स्वच्छता अभियान, खुले में शौच मुक्त अभियान, शराब मुक्ति जागरूकता अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता, बाल शिक्षा जागरूकता के साथ-साथ शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक रासेयो स्वयंसेवकों के द्वारा पहुंचाई जाती है। शनिवार को रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा गोदग्राम दोडकाचौरा में व्यापक स्तर पर रैली, श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता एवं एड्स जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने घर घर संपर्क कर ग्रामीणों को शराबमुक्ति हेतु भी जागरुक किया।

ग्राम के समीप शराब दुकान एक समस्या

ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं ने ग्राम के पास शराब दुकान खोलने से नाराजगी जाहिर की उनके अनुसार जब से शराब दुकान गांव के समीप खुला है तब से गांव के युवा शराबसेवन की ओर प्रयुक्त हुए हैं और साथ ही बाहरी असामाजिक तत्व भी गांव के आसपास शराबखोरी करते हैं जिससे गांव का वातावरण दूषित हो रहा है अतः शासन से हमारी मांग है की दुकान यहां से हटाकर अन्यत्र ले जाएं वरना गांव में शराब मुक्ति अभियान सफल नहीं हो सकेगी।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!