Advertisements

जिलेवासियों के स्नेह और आशिर्वाद ने विष्णुदेव साय को बनाया मुख्यमंत्री: कौशल्या साय

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय,फरसाबहार ब्लाक के ग्राम सरईटोला पहुंचीं। यहां,ग्रामवासियों की ओर से आयोजित सभा में शामिल हुई। इस दौरान उन्होनें सौर उर्जा चलित हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया। सरईटोला पहुंचने पर,कौशल्या साय का स्थानीय रहवासियों ने पारम्परिक लोकनृत्य के साथ आत्मीय स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए,कौशल्या साय ने कहा कि कुनकुरी विधानसभा सहित पूरे जिलेवासियों के स्नेह और आशिर्वाद ने विष्णुदेव साय को ग्राम पंचायत के पंच से मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचाया है। उन्होनें कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है। प्रदेश के मुखिया के रूप में विष्णुदेव साय,शपथ ले चुके हैं। अब,जशपुर के विकास की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होनें कहा कि अपनी समस्याओं को लेकर,हम सबकों जागरूक होना पड़ेगा। कहीं,किसी भी प्रकार की कठिनाई है तो उससे हमें अवगत कराये। भारतीय जनता पार्टी के पदाध्किारी,कार्यकर्ता और प्रशासन समाधान करने के लिए,हमेशा तैयार है। कौशल्या साय ने कहा कि सरईटोला में हाईमास्ट लाइट की मांग लंबे समय से की जा रही थी। लेकिन,कांग्रेस सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सत्ता परिवर्तन होने के एक सप्ताह के अंदर ही,सरईटोलावासियों की मांग पूरी हो गई। कौशल्या साय ने विधानसभा चुनाव में भाजपा पर विश्वास व्यक्त करने के लिए,ग्रामीणों का आभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता,एसडीएम अशोक राठिया,गंगा यादव सहित भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!