Advertisements

मुंगेली पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में दर्ज आपराधिक आंकड़े एवं पुलिस की उपलब्धियां,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

◼️ जिला पुलिस मुंगेली द्वारा वर्ष 2023 में विभिन्न धाराओं के तहत कुल 3752 प्रकरणों में की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
◼️ विगत दो वर्षों की तुलना में 15.94 प्रतिशत अधिक की गई है प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
◼️ अभ्यस्थ एवं आदतन बदमाशों के विरूद्ध 89 प्रकरणों में की गई द.प्र.सं. की धारा 110 के तहत कार्यवाही।
◼️ संज्ञेय अपराध घटित करने एवम शांति व्यवस्था भंग करने की अंदेशा पर 287 प्रकरणों में द.प्र.सं. की धारा 151 के तहत की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
◼️ सम्पत्ति एवं जमीन संबंधी विवादों, आपसी एवं घरेलू विवाद आदि में शामिल व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धारा 107, 116(3) एवं 145 द.प्र.सं. के तहत कुल 3374 प्रकरणो में गई है प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।◼️ आपराधिक प्रवृत्तियों में शामिल रहने वाले 02 व्यक्तियों विरूद्ध जिला बदर हेतु छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई आवश्यक कार्यवाही।

 

◼️ जिला पुलिस मुंगेली द्वारा वर्ष 2023 में की गई कुल 13325 प्रकरणों में की गई लघु अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही।
◼️ विगत 02 वर्षों की तुलना में 69.18 प्रतिशत अधिक की गई है लघु अधिनियम के तहत कार्यवाही।

 

◼️ जिला पुलिस मुंगेली द्वारा वर्ष 2023 में की गई नशे के विरुद्ध कार्यवाही
◼️ वर्ष 2023 में कुल 2579.5 लीटर अवैध शराब कीमती 10 लाख 37 हजार रूपये जप्त कर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत की गई कार्रवाई
◼️ 90.98 किग्रा गांजा एवं 31 नग कोरेक्स सीरप कीमती 09 लाख 09 हजार रूपये भी जप्त कर 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है कार्रवाई

 

◼️ वर्ष 2023 में जिला पुलिस पुलिस मुंगेली द्वारा की गई 88 गुम बालक/बालिका की दस्तयाबी।
◼️ गुम बालक/बालिकाओं में वर्ष 2018-1, 2019-02, 2020-01, 2021-04, 2022-05 एवं 2023 के 75 गुम नाबालिग हैं शामिल।
◼️ दीगर राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, हरियाणा सहित छत्तीसगढ के दीगर जिला बिलासपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग धरमजयगढ-सारंगढ से की गई है गुम नाबालिगों की दस्तयाबी।

 

◼️ जिला पुलिस मुंगेली द्वारा वर्ष 2023 में चलाया गया स्थायी वारंटी तामिली अभियान।
◼️ लंबी अवधि (29 वर्ष, 25 वर्ष, 21 वर्ष, 15 वर्ष, 11 वर्ष, 09 वर्ष, 08 वर्ष, 07 वर्ष, 04 वर्ष, 03 वर्ष एवं 02 वर्षों ) से फरार 361 स्थायी वारंटियों को पकड़कर विधिवत न्यायालय किया गया पेश।
◼️ वर्ष 2023 में 53.40 प्रतिशत स्थायी वारंट की, की गई है तामिली।

◼️ जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाने रखने के उद्येश्य से मुंगेली पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में 11913 प्रकरणों में की गई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही
◼️ कुल 36 लाख 16 हजार रूपये का सम्मन शुल्क एवम चालानी कार्यवाही की गई।
◼️ मोटर व्हीकल एक्ट के कुल 2288 प्रकरण किये गये न्यायालय में पेश, जिसमें राशि 400200/- रूपये अर्थदण्ड से किया गया दंडित।
◼️ तीन सवारी, बिना हेलमेट, तेज गति से वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना लायसेंस, बिना सीट बेल्ट, एवं यातायात नियमों का उल्लंघन आदि पर की गई है कार्यवाही।

 

मुंगेली पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में चलाये गये विभिन्न जागरूकता अभियान, की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं लघु अधिनियम के परिणामस्वरूप प्राप्त उपलब्धियां:-

01. पुलिस द्वारा की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के परिणामस्वरूप विगत 02 वर्षों की तुलना में कुल अपराधों में 20.09 प्रतिशत की कमी आई है।

02. विगत 02 वर्षों की तुलना में चोरी, नकबजनी के अपराधों में 47.69 प्रतिशत की कमी आई है।

03. साईबर जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप विगत 02 वर्षों की तुलना में साईबर ठगी एवं धोखाधड़ी के अपराधों में 40 प्रतिशत की कमी आई है।

04. यातायात जागरूकता अभियान एवं मोटरव्हीकल एक्ट की कार्यवाही के परिणामस्वरूप विगत 02 वर्षों की तुलना में सड़क दुघर्टना की घटनाओं में 22.05 प्रतिशत की कमी आई है।

05. अभिव्यक्ति एप एवं उड़ान जागरूकता अभियान परिणामस्वरूप विगत 02 वर्षों की तुलना में महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं में 5.40 प्रतिशत की कमी आई है।

 

 

 

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!