Advertisements

सड़क हादसे में घायलो से मिलने पहुंचे पुलिस अधीक्षक,बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना, अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर : – बगीचा की मेना घाट में हुई पिकअप हादसे में घायलों से मिलने पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर बगीचा के स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को पहुंचे इस दौरान बगीचा एसडीएम तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर ने बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है सभी की हातल में सुधार हो रहा है। घायलों को दवाइया दी गई और जांच लगातार जारी। इसे साथ ही सभी घायलों के खाने की भी व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि शासन की और से घायलो पूरी मदद की जा रही है। एसडीएम, तहसीलदार एवं स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ सहित डॉक्टरों की टीम लगी हुई है।
पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर ने घायलो से चर्चा की और हादसे की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने घायलो के इलाज में लगे डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ से चिकित्सा संबंधी जानकारी लेकर घायलो के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को ढाँढ़स बंधाते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि मुहैया कराने में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी, साथ ही घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
आप को बता दें  गुरूवार की देर रात कलिया ग्राम से छिछली एक सामाजिक कार्यक्रम मे शामिल होने गए हुए थे और  पिकअप से वापस घर लौट रहे थे,उसी दौरान सन्ना समीप मैना घाट में पिकअप अनियंत्रित हो कर 30 फिट खाई मे गिर जाने से 40 लोगो को गंभीर चोट आई है, जिनका कालिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा रहा है,जिसमे गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए रेफर किया गया है,फिलहाल घायलों कि स्थिति ठीक है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!