Advertisements

पहुंचविहीन मार्ग से प्रसव पीड़िता को अस्पताल पहुंचाने वाले डॉयल 112 के कर्मचारियों को पुलिस कप्तान किया गया सम्मानित,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने डॉयल 112 के आरक्षक अमित मझवार और वाहन चालक राकेश बड़ा को नगद और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया है। दिनांक 21/02/2024 को थाना लखनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चांदी सुन्दरपुर में महिला को प्रसव पीडा होने की सूचना पर पीड़िता के घर सड़क से 01 कि0मी0 अन्दर होने से वाहन नहीं पहुंच पाती थी, उपरोक्त कर्मचारियों द्वारा पीड़िता के परिजनों के सहयोग से पगडण्डी रास्ते में सावधानीपूर्वक चलकर वाहन तक लाया गया तथा उपचार हेतु शासकीय अस्पताल हेतु रवाना हुए, अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही प्रसुता द्वारा नवजात शिशु को जन्म दिया। प्रसव उपरांत शिशु व पीड़िता को शासकीय अस्पताल लखनपुर ले जाकर भर्ती कराया गया।

उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रशंसा व्यक्त किया गया है, एवं कर्मचारियों के कर्तव्य पालन की अपेक्षा के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!