Advertisements

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभाओं में मिली बड़ी सफलता, सभाओं का सक्सेस स्ट्राइक रेट 91% रहा, बढ़ा सीएम साय का दबदबा, भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर/रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ चुके हैं। देश में एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त हो चुका है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली सफलता को बरकरार रखते हुए लोक सभा में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा। भाजपा ने प्रदेश के 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की। प्रदेश के मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे प्रदेश में कई चुनावी सभाएं की। इस आम चुनाव में सीएम श्री साय ने प्रदेश की सभी 11 सीटों पर 63 सभाएं की। इसमें कोरबा को छोड़कर शेष सभी 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इस तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री की सभाओं का सफलता का स्ट्राइक रेट 91% रहा। दरअसल, साय ने पहले चरण में 6 और दूसरे चरण की तीन सीटों पर कुल 15 जनसभाएं की। पहले और दूसरे चरण की सभी चार सीटों पर भाजपा जीती। तीसरे चरण में मुख्यमंत्री ने 42 सभाओं से रायपुर में 7 और दुर्ग में 6 सभाएं की थी। छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदर्शन और सीएम की सभाओं की सफलता की दर से विष्णुदेव साय का पार्टी में दबदबा और बढ़ गया है। सिर्फ प्रदेश ही नहीं विष्णुदेव साय ने ओडिशा और झारखंड में भी चुनावी सभाएं लीं, जिससे पार्टी को लाभ मिला।

कार्यकर्ताओं और वोटरों का जताया आभार

छग में भाजपा की जीत को लेकर श्री साय ने कहा कि जनता ने पार्टी पर जो विश्वास जताया है, इसके लिए वे सभी को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी। जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। साथ ही वोटरों का भी आभार जताते हुए श्री साय ने कहा वोटरों ने मोदी की गारंटी, केंद्र सरकार की नीतियों और छग सरकार के कामों पर अपना भरोसा जताया और शानदार जीत दिलाई।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!