सफलता की कहानी : विष्णुदेव के सुशासन में खेल-खिलाड़ियों को मिल रहा सम्मान,राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तीरंदाजी प्रतियोगिता में पहाड़ी कोरवा जनजाति के अनिल ने जीता है रजत पदक,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में खेल-खिलाड़ियों को सम्मान मिल रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन की पहल पर तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी का संचालन किया जा रहा है। जहॉ जिले के दूरस्थ अंचल के पहाड़ी कोरवा जनजाति की प्रतिभाओं को भी नई पहचान मिल रही है।
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश में तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर में भी भाग रहे हैं। पहाड़ी कोरवा जनजाति के बालक श्री अनिल राम ने कबीरधाम में आयोजन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा फिल्ड आर्चरी प्रतियोगिता 2022 में कम्पाउन्ड राउण्ड में स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ। इसी प्रकार कोण्डागांव में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 में अनिल राम ने अंडर 14 कम्पाउन्ड राउण्ड में रजत पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ। चयनित पश्चात् राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गुजरात में अनिल छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।
तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विपिन कुमार भगत ने बताया कि यहॉ रहने-खाने और पढ़ाई सुविधा निःशुल्क है। विपिन केन्द्र से प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय स्तर खेलने के लिए उत्तरप्रदेश गया था।
तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी जशपुर में प्रशिक्षक के पद पर पदस्थ श्री राजेन्द्र देवांगन ने बताया कि यहॉ प्रतिदिन बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जाता है। तिरांदाजी केन्द्र के बच्चे नेशनल में भी भाग ले चुके हैं। जिसमें कास्य पदक भी हासिल किया है। प्रदेश स्तर पर भाग लेने के बाद खिलाड़ियों के चेहरे पर अलग मुस्कान दिख रही है।
प्रशिक्षक श्री देवांगन ने कहा कि इसी तरह यहॉ आकादमी चलता रहेगा तो बच्चे अंतर्राष्ट्रीय और ऑलम्पिक में भी अपना छाप छोड़ेंगें। तिरांदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी में बच्चों के रहने, खाने और शिक्षा की सुविधा राज्य शासन और जिला प्रशासन के द्वारा दिया जा रहा है। खेल अकादमी में कुल 30 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं। इनमें तीरंदाजी, तैराकी और ताइक्वांडो में 10-10 बच्चे शामिल हैं। सर्व सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!