Advertisements

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से पैरालिसिस बिमारी से जूझ रहे मानकुवेर नाग को मिला व्हील चेयर,सीएम की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने व्हील चेयर प्रदान कर उनकी समस्या सुनी,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर।जिले के बगीचा तहसील के महादेवडांड टुकुपानी निवासी मानकुवेर नाग, जो पैरालिसिस बीमारी से जूझ रही थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं,उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर व्हील चेयर प्रदान की गई। मानकुवेर नाग के परिजनों ने मुख्यमंत्री के सीएम कैंप कार्यालय बगिया में पहुंचकर मदद की गुहार लगाई थी। परिवार की इस अपील को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई की और सहायता का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने व्हील चेयर का वितरण किया और पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी समस्या को सुना। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद देने का आश्वासन भी दिया। इस सहायता से मानकुवेर नाग और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी देखी गई। व्हील चेयर मिलने से अब मानकुवेर नाग अपने दैनिक कार्यों को आसान तरीके से कर पाएंगी। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि इस मदद से उनके जीवन में एक नई आशा और राहत आई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!