Advertisements

प्रियंवदा सिंह जूदेव बनी राज्य महिला आयोग की सदस्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार,महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा को बताया प्राथमिकता

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जशपुर राजपरिवार के सदस्य दिलीप सिंह जूदेव की बड़ी बहु प्रियंवदा सिंह जूदेव को प्रदेश सरकार ने राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। उनके नाम की घोषणा होने के बाद से शहर सहित पूरे जिले में समर्थकों और भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। घोषणा होने के बाद प्रियवंदा सिंह जूदेव शुक्रवार को शहर के रणजीता स्टेडियम में पास स्थित दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनका आर्शीवाद लिया। इस दौरान उन्होनें मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पार्टी ने उन पर भरोसा करते हुए जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपीं है,उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगीं। उन्होनें कहा कि उनके ससुर दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव ने हमेश समाज के जरूरतमंदों के विकास और अधिकार के लिए संघर्ष किया है। उनके बताएं हुए मार्ग पर चलते हुए राज्य महिला आयोग का सदस्य होने के नाते वे महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा और विकास के लिए प्राथमिकता से काम करेगी। प्रियंवदा सिंह जूदेव नगर पालिका जशपुर की उपाध्यक्ष रह चुकी है। इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान में भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा था। प्रियवंदा सिंह जूदेव ने सक्रिय राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बगीचा में डोड़की नदी के पुल के लिए हुए जल सत्याग्रह आंदोलन को समाप्त कर,पुल में नदी निर्माण की स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा जशपुर में बट सावित्री पूजा के दौरान हुए विवाद और हिंदुत्व को लेकर कुनकुरी थाना के घेराव जैसे मुद्दों पर भी सामने आ कर नेतृत्व किया था। पार्टी में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें राज्य महिला आयोग के सदस्य का दायित्व दिया है। प्रियवंदा सिंह जूदेव ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का आभार जताया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,राजकपूर भगत,विनोद मिश्रा,ललित सिंह,नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता,अरविंद भगत,शरद चौरसिया,रूपेश सोनी,संतन भगत,अनुज भगत,मालती भगत,मुन्नी गुप्ता,बेंजामीन कुजूर,निखील गुप्ता,रोमी गुप्ता,राजेश सिन्हा सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!