Advertisements

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25: आरक्षण सूची जारी होते ही प्रत्याशियों ने कसी कमर, बगीचा जनपद के क्षेत्र क्रमांक 4 से मेनका सिंह और 5 से बिपिन सिंह लड़ेंगे चुना

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 की आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जशपुर जिले के बगीचा जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 4 और 5 से प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है।

जनपद पंचायत बगीचा के क्षेत्र क्रमांक 4 में ग्राम पंचायत खाखरा और पंडरा पाठ शामिल हैं। यहां से मेनका सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं, क्षेत्र क्रमांक 5 में ग्राम पंचायत हराडीपा, कोदोपारा, नन्हेसर और खेड़ार आते हैं। इस क्षेत्र से बिपिन सिंह ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।

बिपिन सिंह ने आरक्षण सूची जारी होने के तुरंत बाद अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। वे ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान का भरोसा देने में जुटे हैं। वहीं, मेनका सिंह भी जल्द ही चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाली हैं।केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले और आरपीआई के राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता ने आशीर्वाद देकर अपने समस्त लोगों को नामांकन दाखिल कराया,और जीत के लिए आशीर्वाद दिया।आरपीआई के राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराया।

ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी चर्चाओं का माहौल गरम हो गया है। प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता का विश्वास जीतने के लिए जुट गए हैं। पंचायत चुनावों में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण कल्याण के मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!