Advertisements

अनुशासन और एकरूपता का प्रतीक है परेड:

एसएसपी सूरजपुर ने ली सलामी, साफ वर्दी पहनने के निर्देश,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

Advertisements

सूरजपुर।
रिजर्व पुलिस लाइन सूरजपुर में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक जनरल परेड के अवसर पर डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने परेड की सलामी ली और बल का निरीक्षण किया। शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को संपन्न इस परेड में पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक अभ्यास कराया गया।

इस दौरान डीआईजी व एसएसपी ने वर्दी में एकरूपता और अनुशासन पर विशेष बल देते हुए कहा कि परेड पुलिस बल में अनुशासन, सजगता और एकरूपता बनाए रखने का मूल माध्यम है। उन्होंने जवानों को निर्देशित किया कि वर्दी हमेशा साफ-सुथरी व सुसज्जित होनी चाहिए, जिससे आम जनता में पुलिस की सकारात्मक छवि सुदृढ़ हो।

परेड के दौरान जहां अच्छी वेशभूषा में शामिल जवानों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया, वहीं खराब टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को चेतावनी के साथ दंडित भी किया गया। निरीक्षण के पश्चात श्री ठाकुर ने जवानों से व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं को भी सुना तथा त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया।

उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस बल का कर्तव्य है जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था की दृढ़ता से रक्षा करना। इसके लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी को न केवल शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहना चाहिए, बल्कि मानसिक रूप से भी सतर्क और अनुशासित रहना अनिवार्य है।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!