Advertisements

जशपुर जिले के नए राजस्व पटवारी संघ अध्यक्ष बने विनय श्रीवास्तव, बोले — साथियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता, संघीय निर्देशों का होगा सख्ती से पालन

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर। रविवार को जिले के मयाली में राजस्व पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष का चुनाव संघीय विधि के अनुसार संपन्न हुआ। जिले भर से आए पटवारियों की उपस्थिति में मतदान प्रक्रिया पूरी की गई।

अध्यक्ष पद के लिए जशपुर तहसील से विनय श्रीवास्तव, कुनकुरी तहसील से दुष्यंत यादव और पत्थलगांव तहसील से अश्विन गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया था। चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के तौर पर बलरामपुर से शैलेश मेहता उपस्थित रहे। इसके अलावा अंबिकापुर से श्रीकांत चौबे, संभागाध्यक्ष मोती लाल ठाकुर और बलरामपुर के जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद पर्यवेक्षक द्वारा चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं और नियमों की जानकारी दी गई। कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म भरा था।

चुनाव में जिले भर के 171 पटवारियों ने मतदान किया, जिसमें सर्वाधिक मत प्राप्त कर विनय श्रीवास्तव ने विजय हासिल की। पर्यवेक्षक ने परिणाम की घोषणा करते हुए उन्हें जशपुर जिले का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया।

अपने संबोधन में नव निर्वाचित अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि वे सभी साथियों की समस्याओं का समाधान अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखने का कार्य करेंगे। संघ के निर्देशों का पालन कर जिले में संघीय गतिविधियों को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। तहसील स्तर पर उत्पन्न समस्याओं के निराकरण के लिए भी तत्पर रहेंगे तथा जल्द ही जिले की कार्यकारिणी का विस्तार कर संघ को मजबूत किया जाएगा।

इस अवसर पर सभी तहसीलों के तहसील अध्यक्ष, मो. फारुख जावेद, प्रवीण तिर्की, संतोष स्वर्णकार समेत बड़ी संख्या में पटवारीगण उपस्थित रहे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!