Advertisements

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी: 11 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया गया मुक्त,थाना बागबहार क्षेत्र का मामला, फरार तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

 

जशपुर, जिले में गौ-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने 11 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस को आता देख तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत यह कार्यवाही की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर ग्राम मांकरचुआ के जंगल रास्ते से 11 नग गौवंशों को बेरहमी से मारते-पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही बागबहार पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर घेराबंदी की।

मांकरचुआ जंगल पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि कुछ लोग गौवंशों को जबरन हांकते हुए ले जा रहे थे। पुलिस को आता देख तस्कर जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। मौके से सभी 11 नग गौवंशों को सकुशल बरामद कर पशु चिकित्सक की निगरानी में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

इस मामले में थाना बागबहार में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 व 10 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

एसपी श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक 850 से अधिक गौवंशों को तस्करों से मुक्त कराया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में गौ-तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!