Advertisements

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं होगा अब माफ़, जशपुर पुलिस ने 24 ड्राइविंग लाइसेंस किए निलंबित, SSP बोले – “आपका जीवन आपकी जिम्मेदारी”

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

छत्तीसगढ़ कि जशपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने हेतु सख्त कार्यवाही शुरू कर दी है। जिले में लगातार चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जा रहा है।

जिले में विगत एक माह के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में चार वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपी अशोक यादव (39) निवासी मरोल, सुरेश एक्का (46) निवासी काईकछार, रोशन तिर्की (37) निवासी सकरडीह, व विनय कुमार सिंह (34) निवासी दरबारी टोली को न्यायालय में प्रस्तुत कर प्रत्येक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया तथा उनका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया।

इसके अलावा, बिना सीट बेल्ट व बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामलों में 20 अन्य लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया गया है।

साथ ही पुलिस ने वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने व बेचने वालों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जशपुर ऑटो डील्स के संचालक आरिफ हुसैन (30) पर दुकान में मॉडिफाइड साइलेंसर रखने और बेचने के आरोप में MV Act 182(4) के तहत ₹5000 का चालान काटा गया है। SSP ने स्पष्ट किया है कि ऐसे उपकरणों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है और भविष्य में पकड़े जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

SSP शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने तथा अपने परिवार के जीवन की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि “एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। नियमों का पालन न केवल कानून का सम्मान है, बल्कि यह हमारी ज़िम्मेदारी भी है।” जशपुर पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाती रहेगी।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!