Advertisements

 बिग ब्रेकिंग : जशपुर पुलिस को गहरा आघात, थाना प्रभारी रामसाय पैंकरा का आकस्मिक निधन,बिजली करंट की चपेट में आने से हुई मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक रामसाय पैंकरा का शनिवार को अचानक निधन हो गया। वे बिजली करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद सूचना से पूरे जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्व. रामसाय पैंकरा हाल ही में पुलिस मुख्यालय द्वारा चंदखुरी में आयोजित सात दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स में भाग लेकर 27 जुलाई को अपने गृहग्राम सुरगांव (थाना सीतापुर, जिला सरगुजा) लौटे थे। वहीं, किसी घरेलू कार्य के दौरान वे बिजली करंट की चपेट में आ गए।

➤ सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और व्यवहारकुशलता की मिसाल थे इंस्पेक्टर पैंकरा
रामसाय पैंकरा अपने सौम्य स्वभाव और कर्मठता के लिए जाने जाते थे। वे सरगुजा जिले के सुरगांव (थाना सीतापुर) के निवासी थे। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने फरसाबहार, बगीचा, दुलदुला थाना और ट्रैफिक शाखा सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वर्तमान में वे थाना नारायणपुर में प्रभारी निरीक्षक के रूप में पदस्थ थे।

➤ लंबी और अनुकरणीय सेवा पारी
रामसाय पैंकरा का जन्म 02 जनवरी 1964 को हुआ था। उन्होंने अपने पुलिस करियर की शुरुआत 1 जून 1983 को मध्यप्रदेश के जिला खरगोन में आरक्षक पद से की थी।

1995 में प्रधान आरक्षक,

2004 में सहायक उप निरीक्षक (ASI),

2009 में उप निरीक्षक (SI) और

2014 में निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए।
वे आगामी वर्ष फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे

 एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जताया शोक
जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा  “इंस्पेक्टर रामसाय पैंकरा का निधन पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। वे बेहद सरल, सौम्य और व्यवहारकुशल अधिकारी थे। उन्होंने सदैव अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

 

इस असामयिक निधन से न केवल पुलिस विभाग बल्कि आम नागरिकों में भी दुख का माहौल है, जिन्होंने उन्हें एक समर्पित अधिकारी के रूप में जाना।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवारजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!