जशपुर। तपकरा क्षेत्र का हनुमान मंदिर बधरकोना, जो वर्षों से आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, अब अपनी जर्जर स्थिति के कारण खतरे में है। मंदिर के गिरने की आशंका के बीच समाजजन आगे आए और इसके भव्य पुनर्निर्माण का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रकाश सोनी (जिम्मी) ने भावुक अपील करते हुए कहा – “यह विषय केवल ईंट-पत्थर का नहीं बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और समाज की आत्मा का है। मंदिर कई वर्षों से केवल बजरंगबली की शक्ति से खड़ा है, लेकिन अब हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि यह कभी भी गिर सकता है। इसलिए हमने इसके भव्य पुनर्निर्माण का संकल्प लिया है।”
उन्होंने कहा कि यह मुहिम केवल मंदिर निर्माण की नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महान धरोहर बनाने की है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील की।
अंत में जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के बीच पुनर्निर्माण अभियान की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर मिथलेश प्रभाकर, जागेश्वर भगत, विकास सिंह, प्रवीण मांझी, विंदेश्वर राम, केदारनाथ यादव, सुजीत साहू, राहुल कश्यप, विक्रांत कश्यप, दिलीप बघेल, मिथुन सिंह, रिंकू सिंह, जनक कश्यप, अंकु, नूतन विश्वकर्मा, जीवन विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पुनर्निर्माण के संकल्प में अपना समर्थन दिया।




