Advertisements

छत्तीसगढ़ की युवती से दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर/उड़ीसा। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मारपीट और सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट डालकर अपमानित करने वाले आरोपी को पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला न सिर्फ जशपुर जिले में बल्कि पड़ोसी राज्य उड़ीसा तक सुर्खियों में आ गया है, क्योंकि आरोपी उड़ीसा का रहने वाला है और छत्तीसगढ़ की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर लगातार ज्यादती करता रहा।

वर्ष 2023 में पीड़िता अपनी मां के साथ जशपुर जिले के तुमला क्षेत्र के मेले में चूड़ी बेचने गई थी। वहीं उड़ीसा निवासी सुनील रोहिदास (24 वर्ष) से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी ने बहाने से युवती का मोबाइल नंबर लिया और कुछ ही दिनों में फोन पर बातचीत बढ़ाकर उसे शादी का भरोसा दिलाया।

10 दिसंबर 2024 को तुमला क्षेत्र के एक गांव में दशहरा नाटक के दौरान आरोपी ने युवती को सुनसान खेत में ले जाकर शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार युवती का शोषण करता रहा।

सितंबर 2025 में जब युवती और आरोपी के बीच विवाद हुआ तो आरोपी ने उसे मिलने बुलाया। वहां आरोपी ने युवती से मारपीट की, उसके पिता की लूना गाड़ी को तोड़फोड़ दिया और उसका मोबाइल छीन लिया। इसी मोबाइल से उसने युवती और उसके परिजनों की तस्वीरें फेसबुक पर डाल दीं और उन पर गंदे-भद्दे कमेंट लिखकर वायरल कर दिया।

युवती की शिकायत पर तुमला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363, 366(क), 376(2)(एन), 427, 394, आईटी एक्ट की धारा 67, 67(ए)(बी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5, 6 के तहत मामला दर्ज किया। मामला बेहद गंभीर होने के कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाया और उड़ीसा स्थित आरोपी के गांव से उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

 

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया जशपुर पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम कर रही है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।”

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!