Advertisements

भीषण सड़क हादसा : मेले से लौट रही कार की ट्रेलर से आमने-सामने टक्कर — 5 युवा दोस्तों की मौके पर दर्दनाक मौत, 

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर। बीती रात दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली मोड़ के पास ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जिसने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया। मनोरा थाना क्षेत्र के मेले से लौट रही आई-20 कार और सामने से आ रहे ट्रेलर की आमने-सामने भयंकर भिड़ंत में कार सवार 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी भयावह थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर लोहे के ढेर में बदल गया

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और अचानक आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ और कार सड़क किनारे घिसटती चली गई।  आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे, लेकिन वाहन के अंदर फंसे सभी युवक मृत पाए गए।

 

सूचना मिलते ही दुलदुला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शवों को वाहन से बाहर निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

 

दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक सभी दुलदुला थाना क्षेत्र के खटंगा गांव के निवासी हैं और पहचान की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि “कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आगे की जांच जारी है।”

 

हादसे में मृत युवकों की पहचान — सभी खटंगा निवासी  राधेश्याम यादव पिता रामप्रसाद यादव — उम्र 26 वर्ष

उदय कुमार चौहान पिता कृष्ण चौहान — उम्र 18 वर्ष

सागर तिर्की पिता रफेल तिर्की — उम्र 22 वर्ष

अंकित तिग्गा पिता दिलीप तिग्गा — उम्र 17 वर्ष

दीपक प्रधान पिता अमर प्रधान — उम्र 19 वर्ष

 

हादसे के बाद ट्रेलर चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और रात के समय वाहन चलाने में सावधानी की जरूरत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!