Advertisements

ऑपरेशन शंखनाद में पुलिस की बड़ी सफलता: दो पिकअप से 13 गौवंश मुक्त, दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार — गौ तस्करों पर लगातार शिकंजा”

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जिले में चल रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस ने एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों—सिटी कोतवाली जशपुर और थाना लोदाम में संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से कुल 13 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया, जिनमें सिटी कोतवाली क्षेत्र से 03 और लोदाम क्षेत्र से 10 गौवंश शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि लोदाम क्षेत्र का एक आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। दोनों पिकअप वाहनों — क्रमांक JH01-J-2635 और JH-10-JS-8773 — को भी जप्त किया गया है।

 

🔹 सिटी कोतवाली जशपुर की कार्रवाई — दो तस्कर गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मुताबिक घटना 6 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुनकुरी की ओर से एक पिकअप वाहन में गौवंशों को अवैध रूप से झारखंड ले जाया जा रहा है।
सूचना पर तत्काल पुलिस ने बालाछापर लकड़ी डिपो के पास नाकाबंदी की गई। चेकिंग के दौरान पिकअप क्रमांक JH01-J-2635 को रोककर तलाशी लेने पर वाहन के अंदर 3 नग गौवंश रस्सियों से बांधकर मिले।

पूछताछ में संदिग्धों ने अपने नाम समीम उर्फ़ छेदन (56 वर्ष), निवासी – हुसैन नगर, लोहरदगा, झारखंड,राजकुमार यादव (29 वर्ष), निवासी – ग्राम कुरूमगढ़, थाना कुरूमगढ़, जिला गुमला, झारखंड बताया

दोनों तस्कर गौवंशों को कुनकुरी से गुमला ले जा रहे थे और माँगने पर कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने पूरे 03 गौवंशों को सकुशल मुक्त कराया, चिकित्सकीय परीक्षण कराया तथा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत — 10 गौवंश बरामद, आरोपी फरार

उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर की सुबह करीब 4:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप वाहन क्रमांक JH-10-JS-8773 में भारी संख्या में गौवंश लोड कर ग्राम जामटोली मार्ग से झारखंड ले जाया जा रहा है।
लोदाम पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की। संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, मगर चालक पुलिस देखकर वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा। पीछा करने के दौरान चालक वाहन रोककर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
वाहन की तलाशी में 10 नग गौवंश क्रूरता पूर्ण तरीके से रस्सियों से बांधकर भरे मिले। सभी को सुरक्षित मुक्त किया गया और स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। फरार आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस त्वरित प्रयास कर रही है।

 

दोनों थाना क्षेत्रों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम — धारा 4, 6, 10,पशु क्रूरता निवारण अधिनियम — धारा 11(1)(क), (घ) के तहत कार्यवाई कि गई है,

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा—जशपुर पुलिस ने लोदाम और सिटी कोतवाली क्षेत्र से दो पिकअप वाहनों में तस्करी हेतु भरकर ले जाए जा रहे 13 नग गौवंशों को मुक्त कराया है। दो आरोपी तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की विशेष कार्रवाई — ऑपरेशन शंखनाद — लगातार जारी रहेगी और तस्करों के खिलाफ कठोर कार्यवाही निरंतर की जाएगी।”

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!