Advertisements

ऑपरेशन ‘विश्वास’ में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में 840 प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.36 लाख का ज़खीरा जब्त

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

दुर्ग, बढ़ते नशे के फैलाव और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने छापा मारकर नशीली प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी खेप बरामद की है। कार्रवाई में कुल 840 नग प्रॉक्सीको-स्पास टैबलेट, तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत ₹3,36,000 आंकी गई है। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ईंट भट्ठी के पास हो रही थी नशे की तस्करी

थाना पुरानी भिलाई पुलिस को 11 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक सफेद कैरी बैग में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां लेकर दादर स्थित ईंट भट्ठी के पास युवाओं को बेचने की फिराक में खड़े हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दबिश दी और दोनों संदिग्धों को मौके से पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों के नाम—कमल किशोर उर्फ भीम, पिता परमानंद चौहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी दादर रोड, चरोदा
चंद्रकांत साहू उर्फ पटवारी, पिता तारण साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी संगम चौक, चरोदा दोनों से पूछताछ व तलाशी में 840 नग प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और 03 मोबाइल फोन मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

पूछताछ में सामने आए चार और आरोपी

पूछताछ में कमल और चंद्रकांत ने खुलासा किया कि प्रतिबंधित दवाइयों की खरीदी–बिक्री में उनके साथ चार और लोग भी शामिल हैं।इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्न आरोपियों को भी हिरासत में लिया—. नितेस दास, पिता ईशु दास, उम्र 25 वर्ष, निवासी राजीव नगर, चरोदा मनीष राज, पिता अक्षय राज, उम्र 27 वर्ष, निवासी सूरज नगर, जी केबिन, चरोदा पारस साहू, पिता भगत साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी रामनगर शीतला पारा, रायपुर. अब्दुल तसलीम, पिता अब्दुल सलीम, उम्र 26 वर्ष, निवासी कबीर नगर, चरोदा इन सभी के खिलाफ नशीली दवाइयों की अवैध खरीदी-बिक्री के पर्याप्त सबूत मिलने पर कार्रवाई की गई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, सभी आरोपी जेल भेजे गए

सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 503/2025
धारा 22(सी), 27(A), 8 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने सभी छह आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!