Advertisements

सोने के सिक्के व 15 लाख नकद चोरी मामले में पुलिस का सख़्त एक्शन,SSP ने फरार आरोपियों पर घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर। थाना नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केराडीह रैनीडांड में हुए सनसनीखेज़ चोरी के मामले में जशपुर पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने पुलिस रेग्यूलेशन के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए चार फरार आरोपियों के विरुद्ध उद्घोषणा जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों की सूचना देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा, वहीं सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला थाना नारायणपुर के अपराध क्रमांक 114/2025 के अंतर्गत पंजीबद्ध है, जिसमें धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। यह चोरी की घटना 6 दिसंबर 2025 को घटित हुई थी।
घर से उड़े थे 15 लाख नकद और सोने के सिक्के
गौरतलब है कि प्रार्थिया सुषमा निकुंज, पति विजय कुमार निकुंज, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम केराडीह रैनीडांड (हाल मुकाम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जशपुर) ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके केराडीह रैनीडांड स्थित निवास से 15 लाख रुपये नगद एवं सोने के सिक्के चोरी हो गए हैं। शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की।
भतीजी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
जांच के दौरान पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए प्रार्थिया की भतीजी सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में
1. मिनल निकुंज,
2. अनिल प्रधान,
3. अभिषेक इंदवार,
4. लंकेश्वर बड़ाईक,
5. अलीशा भगत
शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
चार आरोपी अब भी फरार, इन पर घोषित हुआ इनाम
प्रकरण में संलिप्त चार आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फरार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
अविनाश राम प्रधान, पिता जय राम प्रधान, उम्र 27 वर्ष, निवासी पुरना नगर, रानी बगीचा जशपुर, थाना जशपुर (छत्तीसगढ़)
घनश्याम प्रधान, पिता बालमोहन प्रधान, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम जुड़वाइन, अंबाटोली, चौकी आरा, हाल मुकाम बांकी टोली, थाना जशपुर (छत्तीसगढ़)
अनमोल भगत, पिता सीता राम भगत, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम आरा, थाना जशपुर (छत्तीसगढ़)
विजय बसंत बड़ाईक, पिता जोगेश्वर बड़ाईक, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम झीरपानी, थाना झीरपानी, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आम नागरिकों से अपील है कि यदि किसी को भी आरोपियों से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले को 10,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।
सूचना देने हेतु संपर्क नंबर
पुलिस अधीक्षक जशपुर: 07763-223240, मोबाइल 9479193600
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर: 07763-223801, मोबाइल 9479193601
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बगीचा: मोबाइल 9479193605
पुलिस कंट्रोल रूम जशपुर: 07763-223807, मोबाइल 9479193699
थाना प्रभारी नारायणपुर: मोबाइल 9479193615

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!