Advertisements

दर्दनाक हादसा: दशकर्म कार्यक्रम से लौट रहे तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी, दो की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल—सुबह राहगीरों ने देख पुलिस को दी सूचना

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पीढ़ी मोड़ के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीढ़ी मोड़ की हैं

 

मिली जानकारी के अनुसार, रामदयाल मुंडा (55 वर्ष) पिता स्व. सोहना मुंडा, निवासी कुरमा थाना व जिला गुमला (झारखंड) घायल हैं। वहीं हादसे में जितना मुंडा और बीरेंद्र मुंडा पिता जितना मुंडा, निवासी सिबिल थाना चैनपुर जिला गुमला (झारखंड) की मौके पर ही मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि तीनों एक ही मोटरसाइकिल (क्रमांक JH07N6848) से ग्राम टिकैतगंज (जशपुर) में आयोजित दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर रात लगभग 9:30 बजे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीढ़ी मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल के नीचे जा गिरी।

सुबह राहगीरों ने जब तीनों को पुल के नीचे पड़ा देखा, तब घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।

 

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि, “पीढ़ी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरने से यह हादसा हुआ है। घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मामले की जांच की जा रही है।”पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!