मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार,51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति,1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

सिंचाई क्षमता बढ़ेगी—किसान होंगे समृद्ध

जशपुरनगर 2 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए कुल 51 करोड़ 44 लाख 62 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। जिससे जिले में सिंचाई सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा और किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस योजना के क्रियान्वयन से लगभग 1800 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे वर्षा पर निर्भर खेती करने वाले किसानों को अब पर्याप्त पानी मिलेगा, जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और खेती अधिक लाभकारी बन सकेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की यह पहल किसानों के हित में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी और वे आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बन सकेंगे।

चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना के माध्यम से जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इससे न केवल कृषि उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि फसल विविधीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। किसान अब अधिक उन्नत एवं लाभकारी फसलों की खेती कर सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। सिंचाई सुविधा के विस्तार से क्षेत्र में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। यह योजना जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जिससे दीर्घकालीन कृषि विकास को गति मिलेगी।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!