Advertisements

मुख्यमंत्री के करकमलों से जशपुर की साहित्यकार शुभा मिश्रा के काव्य संग्रह ‘अम्बुबाची’ का भव्य विमोचन

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

रायपुर, जशपुर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और साहित्यिक परंपरा को समृद्ध करने वाली एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जशपुर की प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती शुभा मिश्रा के दूसरे काव्य संग्रह

“अम्बुबाची” का आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर साहित्यिक जगत से जुड़े कई गणमान्यजन उपस्थित रहे और रचना के प्रति गहरी रुचि दिखाई।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने काव्य संग्रह का विमोचन करते हुए श्रीमती मिश्रा को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और ऐसे रचनात्मक प्रयास समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शुभा मिश्रा की लेखनी भविष्य में भी इसी तरह निरंतर सृजन करती रहेगी और साहित्य जगत को समृद्ध करती रहेगी।

 

जशपुर में निवासरत श्रीमती शुभा मिश्रा पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और साहित्य के क्षेत्र में भी उनकी गहरी पहचान है। उनके पति श्री विनोद मिश्रा भी वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ-साथ राजपुरोहित के रूप में प्रतिष्ठित हैं। इससे पहले भी श्रीमती मिश्रा के आठ साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और उनकी रचनाएं देश की कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रही हैं।

 

‘अम्बुबाची’ काव्य संग्रह के विमोचन के साथ ही जशपुर जिले को साहित्यिक क्षेत्र में एक और बड़ी पहचान मिली है। यह संग्रह न केवल उनकी साहित्यिक यात्रा का विस्तार है, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!