Advertisements

महिला सुरक्षा पर जीरो टालरेंस की नीति जारी रहेगी: प्रियवंदा सिंह जूदेव,पर्यटन स्थलों पर पुलिस पेट्रोलिंग होगी शुरू जूदेव ने एसएसपी डा लाल उम्मेद सिंह से की चर्चा

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

 

जशपुरनगर। जिले में महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने शुक्रवाऱ को एसएसपी डा लाल उमेद सिंह से चर्चा की। चर्चा के दौरान प्रियवंदा सिंह जूदेव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता सूची में महिलाओं की सुरक्षा सबसे पहले है। इसलिए इस पर गंभीरता से काम करना आवश्यक है। उन्होनें कहा कि जल्द ही नए शिक्षा सत्र की शुरूआत होने जा रही है। ऐसे में स्कूल व कालेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को सुरक्षित व स्वस्थ वातावरण देना आवश्यक है। इसमें पुलिस प्रशासन की भूमिका सबसे अहम है। प्रियवंदा सिंह जूदेव ने छात्राओं को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल और कालेज स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया। एसएसपी डा सिंह ने सुझाव पर सहमति जताते हुए कहा कि इस जागरूकता अभियान का शुभारंभ जिला स्तरीय कार्यक्रम से होगा। इसके बाद यह स्कूल और कालेज स्तर पर सतत चलता रहेगा। इस कार्यशाला में छात्राओं को आपात स्थिति से निबटने के लिए सहायता प्राप्त करने के लिए किये गए व्यवस्था से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ यातायत नियम,हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

पर्यटन स्थलों पर शुरू होगी पेट्रोलिंग
जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा पर भी बैठक में चर्चा हुई। एसएसपी डा सिंह ने प्रियंवदा सिंह जूदेव को बताया कि पुलिस प्रशासन ने शहर के आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पुलिस जांच बेरियर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां आने वाले सभी पर्यटकों का रिकार्ड दर्ज किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा संबंधी निर्देशों का बोर्ड लगाया जाएगा। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो सके। इस पर प्रियवंदा सिंह जूदेव ने एसएसपी को पर्यटन स्थलों पर पुलिस टीम की पेट्रोलिंग व्यवस्था करने का सुझाव दिया। इस पर एसएसपी ने सहमति जताई। प्रियंवदा सिंह जूदेव ने कहा कि महिला सुरक्षा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के अनुसार .जीरो टालरेंस की नीति जारी रहेगी। महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरूद्व सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यातायात सुरक्षा को लेकर अपील
बैठक के दौरान प्रियवंदा सिंह जूदेव ने जिलेवासियों से दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट और चार पहिया वाहन के प्रयोग के दौरान सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। उन्होनें कहा कि जिले में पुलिस प्रशासन सुरक्षित यातायात अभियान चला रही है। इसका लक्ष्य वाहन चालकों की सुरक्षा के साथ उनके परिवारों को भी सुरक्षित रखना है। सड़क में होने वाली जनहानि से व्यक्ति के साथ उसका पूरा परिवार,समाज और देश प्रभावित होता है। हमारी एक छोटी सी सावधानी सड़क में होने वाली दुर्घटनाओं को कम कर सकती है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!