हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर: दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन प्रथम बटालियन ग्राउंड भिलाई में किया गया, जहां प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम दिए संदेश का वाचन किया।

मुख्य अतिथि ने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अत्यंत मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल केे साथ परेड का निरीक्षण किया। समारोह में परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रपति की जय-जयकार की गई। उत्साह व उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये गयेे। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली तथा परेड में शामिल प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष व महिला), जिला पुलिस बल की 03 प्लाटून, नगर सेना, एन.सी.सी. सीनियर एवं जुनियर (बालक व बालिका), रेडक्रॉस शामिल थे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा, सेजेस खम्हरिया, डीपीएस रिसाली, श्री शंकरा विद्यालय भिलाई और विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और पारंपरिक गीतों पर सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग, द्वितीय पुरस्कार डीपीएस रिसाली व तृतीय पुरस्कार सेजेस खम्हरिया को दिया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा को सांत्वना पुरस्कार मिला। मास पी.टी. प्रदर्शन में श्री शंकरा विद्यालय भिलाई को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार मार्चपास्ट में एनसीसी सीनियर बालक को प्रथम, एनसीसी सीनियर बालिका को द्वितीय और रेडक्रास को तृतीय स्थान मिला। परेड प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष ने प्रथम, सीमा सुरक्षा बल ने द्वितीय और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता बंजारे, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, नगर निगम दुर्ग के प्रभारी आयुक्त श्री मोहेन्द्र साहू और रिसाली नगर निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!