कहा- दीपों का यह उत्सव हर परिवार के जीवन में खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करे
रायपुर, 7 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की है। उन्होंने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश से प्रार्थना की कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहे और सभी के जीवन में सुख-शांति एवं खुशहाली आए।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व जीवन में सकारात्मकता और नई आशाओं का संचार करने वाला उत्सव है। यह हमें अंधकार को पीछे छोड़कर प्रकाश की राह पर आगे बढ़ने के साथ ही प्रेम, विश्वास और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पर्व को उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की कामना करते हुए कहा कि दीपावली की रोशनी हर घर और परिवार में खुशियों का उजाला लेकर आए। साथ ही छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के रास्ते पर आगे बढ़े और समृद्धि एवं तरक्की के नए मुकाम हासिल करे।




